फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Siberian birds are hunted every year

हर साल होता है साइबेरियन पक्षियों का शिकार

Thu, 26 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Thu, 26 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

झनकईया थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शारदा सागर के निकट से साइबेरियन पक्षियों के शिकार करने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है अलबत्ता जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक के चलते पक्षियों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है और आरोपी अभी तक वन विभाग के कब्जे हैं।

विज्ञापन

झनकईया थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शारदा सागर में आने वाले मेहमान पक्षियों का शिकार करने वाले चार शिकारियों को मय 31 मृत पक्षियों के साथ धर दबोचा था। वन विभाग ने पकड़े गए सिसैया बंधा निवासी सुरेश  कुमार, वनमहोलिया निवासी रामलाल, विनोद और बंदरभोज माधोटांडा जनपद पीलीभीत निवासी शिव कुमार को धर दबोचा था जो अब वन विभाग के कब्जे में हैं। वनक्षेत्राधिकारी एससी मेंदोला ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता हो रही है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही उनके खिलाफ अंतिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सुरई रेंज के अंतर्गत आने वाले शारदा सागर में यूरोप से आने वाले साइबेरियन पक्षियों का शिकार कोई नई बात नहीं है। पुलिस और वन विभाग हर वर्ष इन पक्षियों के शिकारियों के खिलाफ जाल बिछाता है लेकिन उसके बावजूद इन पक्षियों का शिकार लगातार जारी है। स्थिति यह है कि कुछ लोगों ने इसे आजीविका का साधन बना लिया है और जहर देकर इन पक्षियों का शिकार करते हैं और 250 से 300 रुपये प्रति पक्षी के हिसाब से आसपास के क्षेत्रों और नेपाल में बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वन विभाग वर्ष 2012-13 से अब तक चार बार में 10 शिकारी पकड़ सका है जिसमें यह घटना सबसे बड़ी है।
भारत नेपाल सीमा पर स्थित शारदा सागर जिसका एक तिहायी हिस्सा उत्तराखंड के सुरई रेंज के अंतर्गत आता है जिसमें अधिकांश क्षेत्र में लोग बस गए हैं और खेती करते हैं। जबकि दो तिहायी हिस्सा उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। शारदा सागर के दो प्रदेशों के बीच होने के कारण पक्षियों की सुरक्षा संबंधी दोनों प्रदेशों की हर साल बैठक होती है लेकिन कोई कारगर योजना तैयार नहीं हो पाती है ताकि पक्षियों के शिकार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
अक्तूबर माह में यूरोप के कई देशों से आने वाले यह गर्म तासीर के पक्षी भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश के जलाशयों में अक्तूबर में आते हैं उसी समय से इनका शिकार शुरू हो जाता है।  पुलिस और वन विभाग इस क्षेत्र में आने वाले शिकारियों पर अंकुश लगाता है लेकिन पक्षियों का शिकार होता रहता है। वन विभाग के रिकार्ड के अनुसार वर्ष 2012-13 में 13 पक्षियों के साथ चार शिकारी पकड़े गए थे जिन्हें 25 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा गया था।

वहीं, 2014-15 में दो घटनाओं में दो पक्षियों के साथ दो शिकारी पकड़े गए थे, जिन्हें जेल भेजा गया। पुलिस और वन विभाग का 31 पक्षियों सहित चार शिकारियों का एक साथ पकड़ा जाना सीमावर्ती क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed