फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shukla, BJP candidate nomination

भाजपा प्रत्याशी शुक्ला ने नामांकन भरा

Thu, 26 Jan 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा Updated Thu, 26 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shukla, BJP candidate nomination
किच्छा में नामांकन से पूर्व लोगों को संबोधित करते राजेश शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विधानसभा सीट से भाजपा के सिटिंग विधायक राजेश शुक्ला ने भी बुधवार को बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजेश शुक्ला भी मुख्यमंत्री हरीश रावत की तरह अपने तीन प्रस्तावकों के साथ 1.15 बजे किच्छा तहसील पहुंचे और 1.50 बजे पर वह बाहर निकले। करीब 35 मिनट तक चली नामांकन प्रक्रिया में प्रस्तावक के रूप में उनके साथ रोशन लाल सिंघल, हरीश पंत और धर्मेंद्र शाही थे। जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर मनीष शुक्ला थे। राजेश शुक्ला नामांकन से पहले साईं मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना के बाद वह अपने समर्थकों के काफिले के साथ पहले तहसील के सामने इंदिरा गांधी खेल मैदान में शामिल हुए। यहां पर उनके समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भारत भूषण चुघ, सुरेश परिहार, उत्तम दत्ता आदि मौजूद थे।

भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के नामांकन में उनके समर्थकों की भारी भीड़ रही। जबकि सीएम के सभा स्थल पर यूं तो तमाम कांग्रेसी मौजूद थे, लेकिन भीड़ जुटाने में भाजपा प्रत्याशी शुक्ला आगे रहे। शहर के इंदिरा गांधी खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के समर्थन में हेलीकाप्टर से पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा  कि सीएम हरीश रावत ने किच्छा में 19 घोषणाएं कीं लेकिन उनमें एक पर भी काम नहीं किया। सभा को प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने भी संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा की जनता से कहा कि वह पिछले पांच सालों से सीधे लोगों से जुड़े हैं। सीएम हरीश रावत धारचूला से चुनाव लड़े और जीतने के बाद वहां की जनता को लावारिस छोड़ दिया। यही हाल कहीं वह किच्छा की जनता के साथ न हो इसलिए उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट देने की भी अपील की। 
विज्ञापन


। भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने निर्वाचन कार्यालय में भरे प्रपत्र में अपनी उम्र 47 बताई है। इसके अलावा शुक्ला पर वर्ष 2006 में  धारा 147,283 के तहत एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें साल 2015 में वे दोषमुक्त करार दिए गए थे। बताया कि उनके स्टेट बैंक में उनके नाम 560274 रुपए जमा हैं जबकि इलाहाबाद बैंक के एक खाते में उनके नाम 2000 रुपए हैं।  शुक्ला के पास एक फार्चुनर कार जिसकी कीमत 26 लाख और एक इनोवा 5.5 लाख व एक मारूति कार है जिसका मूल्य 2 लाख आंका गया है। उनकी निजी आय 8890296 रुपए है। शुक्ला की कुल संपत्ति 25 करोड़ की आंकी गई हैं। शुक्ला ने पंतनगर से ग्रेजुएशन किया जबकि एक मकान रुद्रपुर में पैतृक व एक मकान आवास विकास में दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed