फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shortage of insulin injections at district hospital; patients face distress

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में शुगर के इंजेक्शन का टोटा, मरीज परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shortage of insulin injections at district hospital; patients face distress
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में शुगर के मरीजों को इंजेक्शन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल की दवा काउंटर पर कई दिनों से शुगर से जुड़े कुछ जरूरी इंजेक्शन खत्म हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 150 से 200 शुगर के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से कई मरीजों को इंसुलिन इंजेक्शन की जरूरत होती है। लेकिन अस्पताल में इंसुलिन के कुछ डोज उपलब्ध नहीं हैं। फार्मेसी काउंटर से मरीजों को यह कहकर लौटाया जा रहा है कि स्टॉक खत्म है बाहर से लेना पड़ेगा। मरीजों का कहना है कि जिला अस्पताल में मुफ्त दवा मिलती है लेकिन जब इंजेक्शन ही नहीं मिलेगा तो गरीब मरीज कहां जाएंगे। बाहर मेडिकल स्टोर से इंसुलिन इंजेक्शन 300 से 600 रुपये तक में मिल रहा है जो हर किसी के बस में नहीं है। कई मरीज बिना इंजेक्शन लगाए ही लौट रहे हैं, जिससे उनकी शुगर लेवल बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है। सरोज मंडल, ममता हालदार, गुलअफशां, नितिन कुमार आदि ने बताया कि अस्पताल में इंजेक्शन खत्म होने से काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। नियमित इंजेक्शन वालों को बाहर से खरीदने के कारण आर्थिक परेशानी भी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

--
कोट:
अस्पताल में हर तरीके की दवाएं उपलब्ध करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। शुगर के इंजेक्शन खत्म होने की संबंधित अधिकारी से जानकारी ली जाएगी। जल्द अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। -डॉ. एसके गोस्वामी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed