फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shock death of another sugar mill workers

सदमे से एक और चीनी मिल कर्मी की मौत

Sun, 01 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गदरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गदरपुर Updated Sun, 01 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shock death of another sugar mill workers

सदमे से एक और चीनी मिल कर्मी प्रदीप बाल्मीकि की मौत हो गई। परिजनों और मिल कर्मियों ने चीनी मिल बंद किए जाने के निर्णय से पहुंचे सदमे के कारण मौत का होना बताया। उन्होंने मिल गेट पर शोक सभा आयोजित कर सरकार के खिलाफ  जमकर गुबार निकाला। इससे पहले मिल कर्मी बद्रीदत्त बिष्ट की भी सदमे से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


भोला कालोनी निवासी प्रदीप बाल्मीकि (48) की रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मौत हो गई। शाम को प्रदीप की गमगीन माहौल में नगर के शमशान घाट में अंत्येष्टि कर दी गई। इससे पहले चीनी मिल गेट के निकट चल रहा अनशन 19वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान शोक सभा की गई। दो-दो मौतों से गुस्साए वक्ताओं ने चीनी मिल बंद किए जाने के निर्णय को सरकार का तुगलकी फ रमान बताते हुए जमकर आक्रोश व्यक्त किया। मृतक प्रदीप के बड़े पुत्र विपिन के मुताबिक पिछले 28 वर्षों से सीजनल, परमानेंट स्वच्छकार के पद पर सेवाएं दे रहे उसके पिता चीनी मिल कर्मी बद्रीदत्त भट्ट की मौत के बाद से ही गहरे सदमे में थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह मौत से पहले भी उनका यही कहना था कि यदि चीनी मिल को बंद कर दिया गया तो ऐसे में वह दो-दो बेटियों सहित पांच बच्चों का आर्थिक बोझ कैसे वहन करेंगे। इसके बाद अचानक ही वह गश खाकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। प्रदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी संतोष देवी, पुत्रियां जूबी, लक्ष्मी के अलावा पुत्र विपिन, राहुल, बिट्टू, रजत आदि का रो-रोकर बुरा हाल था। रविवार शाम नगर के शमशान घाट पर गमगीन माहौल में मृतक प्रदीप की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बीएमएस के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, इंटक नेता रोहिल चरण, श्रमिक नेता सतीश दूबे, सुरेश कुमार चौहान, मनोज अग्रवाल, अवतार सिंह, राधेश्याम दूबे, अतर सिंह, प्रेमराज, अवध पाण्डेय, एमसी अग्रवाल, आरके सिंह, सुरेंद्र सिंह, आरके यादव, धनुषधारी, विनोद कुमार, यूके रावत, करणवीर सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed