फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shivlalpur Amrjnda suspended the ration shop

शिवलालपुर अमरझंडा की राशन की दुकान निलंबित की

Sun, 04 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

उपभोक्ताओं को राशन नहीं बांटने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने शिवलालपुर अमरझंडा की सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित कर दी। जांच तक दुकान के राशन कार्ड धारकों को बघेलेवाला स्थित सस्ते गल्ले की दुकान से संबद्ध कर दिया।


शिवलालपुर अमरझंडा के कुछ ग्रामीणों ने समाधान पोर्टल में शिकायत दर्ज कर राशन डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया था। पूर्ति निरीक्षक ने दुकान से स्टॉक सहित अन्य रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच होने तक राशन की दुकान को निलंबित कर दिया है। पूर्ति विभाग ने प्रधान को पूछे बिना राशन धारकों को चार किलोमीटर दूर बघेलेवाला की सस्ते गल्ले की दुकान से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन



विभाग के रवैये का विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने जिला पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन भेजा। प्रधान शरीना बेगम ने कहा कि राशन डीलर बनवारी लाल अपना कार्य सही ढंग से कर रहा था। अगर राशनकार्ड धारकों को बघेलेवाला सस्ते गल्ले की दुकान से संबद्ध किए जाने का विरोध किया है। विभाग से राशनकार्ड धारकों को गुलड़िया में संबद्ध करने की मांग की। दूसरी तरफ शिवलालपुर अमरझंडा दुकान के डीलर बनवारी सिंह ने भी बताया कि शिकायत करने वाले कभी राशन उनकी दुकान में नहीं आए। पूर्ति निरीक्षक आशुतोष भट्ट ने बताया कि डीएम के आदेश पर दुकान निलंबित की गई है। जांच होने तक निलंबित रहेगी। ग्रामीणों के विरोध के चलते कार्ड हस्तांतरण की कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार को एसडीएम के साथ गांव जाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed