फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shivam and Nisha won

1500 मीटर दौड़ में रुद्रपुर के शिवम और निशा रहे अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shivam and Nisha won
रुद्रपुर खेल महाकुंभ में विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देते अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ की दौड़ प्रतियोगिता में 240 खिलाड़ियों के बजाय सिर्फ 65 बालक-बालिका खिलाड़ी ही पहुंचे। सौ मीटर की बालक वर्ग की दौड़ में मो. आरिफ और बालिका वर्ग में आकांक्षा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सोमवार को शुरू हुई खेल महाकुंभ की अंडर-19 दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल और विशिष्ट अतिथि यूओए के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने किया। बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में बाजपुर के मो. आरिफ ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में बाजपुर के राकेश ने प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ में सितारगंज के मोहित राणा ने सबको पीछे छोड़ दिया। 1500 मीटर दौड़ में रुद्रपुर के शिवम नेगी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी तरह बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में रुद्रपुर की आकांक्षा बिष्ट प्रथम रहीं। 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में सितारगंज की सुहानी अव्वल रहीं। 1500 मीटर दौड़ में रुद्रपुर की निशा यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहां जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वजहात खान, एचएस भंडारी, हरीश दनाई, धीरज पांडेय, संजिव बधौरी, कमल सक्सेन आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेख समिति की लापरवाही ने खिलाड़ी को किया मायूस
रुद्रपुर। खेल महाकुंभ की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में एक बालिका खिलाड़ी के तृतीय स्थान हासिल करने के बाद आयोजकों ने उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया, इसके चलते खिलाड़ी मायूस हो गई। दरअसल, खेल महाकुंभ कमेटी की ओर से अंडर-19 वर्ग में 17 साल से ऊपर और 19 साल तक के खिलाड़ियों को रखने की योजना बनाई गई थी। ऐसे में अभिलेख समिति की ओर से जांच पड़ताल किए बिना ही खिलाड़ी को प्रतियोगिता खेलने के लिए भेज दिया। सौ मीटर दौड़ में सितारगंज निवासी एक बालिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इधर, दौड़ के नतीजे आने के बाद अभिलेख समिति की ओर से प्रमाणपत्रों की जांच की गई तो इनमें तृतीय स्थान पर आई सितारगंज की एक धावक की उम्र 17 वर्ष से थोड़ी कम मिलने पर उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया और चौथे स्थान पर आई बालिका को तृतीय स्थान देकर उसे 300 रुपये का नकद पुरस्कार से सम्मानित कर दिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल ने बताया कि अभी उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

कोरोना काल में सिर्फ दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रुद्रपुर। खेल महाकुंभ की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन समेत अन्य खेलों का आयोजन किया जाता है। लेकिन कोरोना काल को देखते हुए विभाग को सिर्फ दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करने के ही निर्देश मिले थे। ऐसे में अन्य खेलों में हुनर दिखाने वाले खिलाड़ियों के हाथ मायूसी लगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed