फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shantipuri's Prem Singh won two gold and one silver medals in Khelo Masters National Games.

Udham Singh Nagar News: खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में शांतिपुरी के प्रेम सिंह ने जीते दो स्वर्ण, एक रजत पदक

Sat, 28 Mar 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Shantipuri's Prem Singh won two gold and one silver medals in Khelo Masters National Games.
शांतिपुरी। ग्राम जवाहर नगर निवासी पूर्व सैनिक प्रेम सिंह देउपा ने चंडीगढ़ में आयोजित खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 22 से 25 मार्च तक हुई जिसमें देशभर से लगभग 1500 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। इसी प्रतियोगिता में रुद्रपुर निवासी महेंद्र कुमार ने भी तीन रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन




देउपा ने 60-65 आयु वर्ग में 300 मीटर बाधा दौड़ और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 30 से 90 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महेंद्र कुमार ने 50-55 आयु वर्ग में 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। रुद्रपुर निवासी महेंद्र कुमार शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता पर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, ग्रामवासियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed