फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shagun Sharma in India Book of Records

अलंकार रैप गाकर इंडिया बुक में एंट्री मारी शगुन ने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shagun Sharma in India Book of Records
काशीपुर में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रमाणपत्र व पदक के साथ रैपर शगुन शर्मा। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। जसपुरखुर्द निवासी शगुन शर्मा उर्फ श्लोविज ने अलंकार रैप गाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया। यो-यो हनी सिंह और बोहिमिया को सुनकर उन्होंने रैप लिखना शुरू किया। शगुन ने ऐसा पहला रैप बनाने का रिकार्ड कायम किया है, जिसमें एक ही अक्षर सिर्फ ब का प्रयोग हुआ है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उसे वर्ष 2021 की बुक, प्रमाणपत्र और पदक भेजा है।
विज्ञापन

2012 में पिता संजय शर्मा के निधन के बाद मां अनीता शर्मा ने ही परिवार को संभाला। स्नातक होने के साथ ही शगुन ने राजकीय पालीटेक्निक से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। लॉकडाउन के दौरान निजी जॉब चले जाने के कारण वह अभी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। रैप लिखने के पीछे उसका मकसद अपने विचारों को सामने लाना है। वह कहते हैं लोगो को अपने शब्द पहुंचाने के लिए रैप एक सशक्त माध्यम है। वह अब तक खोने का डर, अलंकार, मेरा उत्तराखंड, मेरी मौत, समाज, आईना जैसे ट्रैक बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें उनकी मां आरती शर्मा, बहन चांदनी शर्मा, अविनाश सागर, अरशद, विजेंद्र सिंह और राकेश परोड़िया ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed