फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Several development proposals were approved in the village's open meeting.

Udham Singh Nagar News: गांव की खुली बैठक में विकास के कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

Thu, 09 Oct 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 09 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Several development proposals were approved in the village's open meeting.
पंतनगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम जवाहरनगर में बुधवार को नव निर्वाचित प्रधान तारा मोहन पांडे की अध्यक्षता में पहली खुली बैठक हुई। इसमें कई प्रस्ताव निर्विवाद पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक में आगामी पांच वर्षों की योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा के बाद विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
बीडीओ तारीख अहमद ने मनरेगा, पंचायत सचिव मीरा पासवान ने प्रधानमंत्री आवास, खाद्य निरीक्षक भरत सिंह ने राशन कार्ड के बारे में बताया।
कृषि विभाग के शिवदत्त पांडे ने किसान सम्मान निधि, स्वास्थ्य विभाग के नंदन सिंह कोरंगा ने आयुष्मान कार्ड, मत्स्य निरीक्षक प्रगति ने मछली पालन से जुड़ी जानकारियां साझा की।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली व्यवस्था, सड़क निर्माण, नाली निकास, राशन कार्ड वितरण और दो पार्कों के सौंदर्यीकरण आदि प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इस दौरान पूर्णिमा दानू, रेवाधर भट्ट, रीवा राठौर, कुंदन सिंह अधिकारी, मोहन चंद्र पांडे, दीवान सिंह देउपा, दमयंती रावत व कुंदन दानू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed