फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   seven poeple returned from mumbai and corona positive in udham singh nagar

ऊधमसिंह नगर में मुंबई से लौटे सात लोग और कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
seven poeple returned from mumbai and corona positive in udham singh nagar
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में बुधवार को सात और लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। ये लोग मुंबई से ट्रेन से आए थे। इन सभी को पंतनगर के पटेल भवन में क्वारंटीन किया गया था। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 57 हो गई है। कुमाऊं मंडल के लिए महाराष्ट्र का मुंबई शहर कोरोना का वाहक बनता जा रहा है। बुुधवार को भी जिले में मुंबई से लौटे सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। यह सभी लोग विगत 21 मई को महाराष्ट्र से ट्रेन के जरिए हरिद्वार पहुंचे थे। जहां से बसों से राधा स्वामी सत्संग भवन लाया गया था। मुंबई से पहुंचे सभी लोगों को पंतनगर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इनमें 78 लोगों के 24 मई को सैंपल लिए गए थे। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि बुधवार को इनमें सात लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें पिथौरागढ़ जिले के 30 वर्षीय व 28 वर्षीय दो युवक, सितागरंग के 30 वर्षीय, 17 वर्षीय और 32 वर्षीय तीन युवक, चंपावत जिले का 28 वर्षीय एक युवक और खटीमा का 27 वर्षीय एक युवक शामिल हैं। बता दें कि जिले में अब तक मिले कुल 57 पॉजिटिव केसों में सर्वाधिक 36 केस महाराष्ट्र के हैं। महाराष्ट्र से आए लोगों में से पिछले चार दिन में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के सामने चुनौती बढ़ गई है। जिले से अब तक करीब साढ़े तीन हजार लोगों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed