{"_id":"64b1860b65d6f66c22073f96","slug":"seven-crore-water-bills-due-in-kashipur-region-kashipur-news-c-235-1-ksp1001-1076-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिना बिल चुकाए शहर में सात करोड़ का पानी पी गए उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिना बिल चुकाए शहर में सात करोड़ का पानी पी गए उपभोक्ता
Fri, 14 Jul 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
जल संस्थान बकायेदारों से वसूली का नोटिस जारी करने की कर रहा तैयारी
शहर में 3888 और ग्रामीण क्षेत्र में 1169 उपभोक्ताओं ने ले रखा है कनेक्शन
शहर में 3233 और ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 461 लोग हैं बकायेदार
संवाद न्यूूज एजेंसी
काशीपुर। लगभग साढ़े तीन हजार उपभोक्ता जल संस्थान का पानी पी गए लेकिन संस्थान को एक रुपया भी नहीं चुकाया। जल संस्थान बकाया वसूली नहीं होने पर अब नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।
वर्तमान में जल संस्थान और जल निगम काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन व शहर में अमृत योजना के तहत शहरवासियों तक शुद्ध पेयजल घर-घर तक पहुंचा रहा है। विभाग के मुताबिक शहर में नए व पुराने कुल 3888 और सीवर के 1130 संयोजन हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 1169 जल संयोजन हैं। जिसमें से शहर के 3233 संयोजनों पर पानी और सीवर का बकाया लंबे समय से चल आ रहा है। यह ब्याज सहित लगभग सात करोड़ तीन लाख 81 हजार पांच सौ 33 रुपये हो गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 461 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर विभाग का 30 लाख 4 हजार 678 रुपये उपभोक्ताओं पर बकाया है।
विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 3694 उपभोक्ताओं पर 7 करोड़ 33 लाख 86 हजार 211 रुपये जल संस्थान को उपभोक्ताओं से वसूलने हैं।
विज्ञापन
कोट........ उपभोक्ताओं को लगातार विभाग की ओर से नोटिस जारी होते रहते हैं। बावजूद इसके उपभोक्ता की ओर से न तो बकाया रुपये जमा कराए जा रहे हैं और नहीं कोई प्रतिक्रिया देते हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 3694 उपभोक्ताओं पर विभाग का लगभग सात करोड़ से अधिक का बकाया है।
नरेंद्र रिखाड़ी, एई, जल संस्थान, काशीपुर।