फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seven clinic sealed

सात क्लीनिक सील, दो पर जुर्माना, एक को हिदायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seven clinic sealed
किच्छा में अल्ट्रासांउड केंद्र का निरीक्षण करते अपर मुख्य चिकित्साधिकारी - फोटो : KITCHHA
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए नानकमत्ता में पांच क्लीनिक सील किए। सितारगंज में एक अस्पताल के अभिलेखों में कमी मिली। इसके अलावा लालपुर में दो क्लिीनिकों को सील किया गया। साथ ही एक लैब और एक क्लीनिक से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि पीसीपीएनडीटी प्रभारी प्रदीप महर, शंकर गुप्ता के साथ शनिवार को नानकमत्ता में दहला मार्ग के क्लीनिकों पर छापा मारा गया। इस दौरान बिना पंजीकरण अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे न्यू मॉडल डेंटल क्लीनिक, बालाजी डेंटल ऑफ ऑप्टिकल क्लीनिक, रवि फार्मा क्लीनिक, नर नारायण सेवा क्लीनिक और एक्स रे इमेजिंग डायग्नोस्टिक सेंटर को सील किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह सितारगंज के सक्सेना नर्सिंग होम में गर्भवती महिलाओं के फार्म भरने में कमी मिलने पर संचालक को हिदायत दी गई। टुरना सर्जिकल अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। छापे की भनक लगते ही नगर के अन्य क्लीनिक स्वामी अपनी दुकानों के शटर बंद कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किच्छा से सटे लालपुर में एसके क्लीनिक पर बिना किसी शैक्षिक योग्यता और पंजीकरण के डॉक्टर इलाज करता मिला। इस पर क्लीनिक को सील कर दिया गया। इसी तरह अर्चना क्लीनिक पर शर्मिला जायसवाल बिना पंजीकरण के क्लीनिक चलाती मिलीं, उक्त क्लीनिक को भी सील किया गया। अनियमितताएं मिलने पर सांई पैथ लैब पर पांच हजार और शिवा डेंटल क्लीनिक से दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। डॉ. खन्ना ने बताया कि किच्छा में डॉ. आरएस बाठला और डॉ. एके गुप्ता के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी चेकिंग की गई। वहां सारी चीजें दुरुस्त मिलीं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed