फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Serial rapist second time to reach the Court Pakso

सीरियल रेपिस्ट दूसरी बार भी नहीं पहुंचा पाक्सो कोर्ट

Sat, 28 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सैकड़ों मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाला बिलासपुर निवासी सीरियल रेपिस्ट सुनील रस्तोगी शनिवार को भी रुद्रपुर की पाक्सो कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इससे पहले भी सुनील को 21 जनवरी के दिन कोर्ट में तलब किया गया  था।


बता दें कि बिलासपुर निवासी टेलर का काम करने वाले सुनील रस्तोगी ने छह वर्षों तक दिल्ली, गाजियाबाद और रुद्रपुर में रहकर सैकड़ों मासूम बच्चियों को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया था। 10 फरवरी 2016 को रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक नाबालिग छात्रा को अटरिया रोड के पास अपने झांसे में लेने के दौरान लोगों ने सुनील को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद एक मामले में पकड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कर दिया है। बीती 21 जनवरी को सुनील को रुद्रपुर के पाक्सो कोर्ट में हाजिर होना था लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा उसे कोर्ट में पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रांजिट कैंप पुलिस ने तिहाड़ जेल प्रशासन को सुनील के खिलाफ तलबी वारंट भेजकर 28 जनवरी को सुनील को दुबारा कोर्ट में पेश करने की अपील की थी उसके बाद भी सुनील शनिवार को कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। एसओ  सुशील कुमार ने बताया कि अब उनके द्वारा फिर से दिल्ली कोर्ट और तिहाड़ जेल प्रशासन को आरोपी सुनील के खिलाफ तलबी वारंट भेजा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed