फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Self Help Group Prepares Mask

सरकारी कर्मचारियों के लिए महिलाएं तैयार कर रहीं 10 हजार %खादी मास्क%

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Self Help Group Prepares Mask
रुद्रपुर। कोरोना काल में शासकीय कार्यालयों और कंट्रोल रूम में तैनात सरकारी कर्मचारियों के लिए ग्रामीण महिलाएं 10 हजार खादी मास्क तैयार कर रही हैं। 100 महिलाओं की ओर से जल्द ही खादी मास्क तैयार होने के बाद मास्क निशुल्क बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना काल में ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को रोजगार देने के लिए डीएम ने पहल की है। डीएम रंजना राजगुरू की ओर से ग्रामीण महिलाओं को 10 हजार खादी मास्क बनाने का लक्ष्य दिया गया है। ग्राम मल्सी समेत अन्य ग्राम पंचायतों में दस महिला समूह खादी मास्क तैयार कर रहे हैं। प्रोफेशनल रिसोर्स पर्सन मनप्रीत कौर ने बताया कि वह कोरोना काल में गांव-गांव में जाकर महिलाओं की ओर से बनाए गए खादी मास्क की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही अन्य समूहों को भी घर में मास्क बनाने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने के लिए मास्क बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इससे करीब 100 महिलाओं को कोरोना काल में रोजगार दिया जाएगा। इससे उनकी आजीविका में थोड़ा सुधार होगा। अगर जरूरत पड़ेगी तो महिलाओं से और मास्क भी बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed