फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   self-employed adoption from beauty parlor

ब्यूटी पार्लर से स्वरोजगार अपनाने पर दिया जोर

Sun, 16 Jun 2019 12:03 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 16 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
self-employed adoption from beauty parlor
जसपुर प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित युवतियां व छात्राएं। - फोटो : amar ujala

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत छात्राओं, बेरोजगार युवतियों का आत्मविश्वास बढ़ाने, व्यक्तित्व का विकास करने तथा स्वरोजगार अपनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, महिला सैलून खोलने के लिए 10 दिनी निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शनिवार को कोतवाली रोड स्थित कोजी ब्यूटी बर्ड एकेडमी की स्वामी नसरीन चौधरी, समाज सेविका शिक्षिका रेखा राजपूत ने शिविर का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


एकेडमी की महिला ट्रेनरों ने छात्राओं, बेरोजगार युवतियों को थ्रेडिंग, ब्लीचिंग, फेशियल, मैनिक्योर, पैडिक्योर आदि का प्रशिक्षण दिया। एकेडमी की संचालिका नसरीन चौधरी ने महिलाओं के मेकअप एवं सौंदर्य बढ़ाने की बारीकियों की विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं से कहा कि निराश न हो स्वरोजगार अपनाएं और दूसरी बहनों को भी अपने यहां रोजगार दें। समाज सेविका रेखा राजपूत ने अपना लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ने, किसी भी गलत बात का विरोध करने, अन्याय का डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रही ग्रामीण क्षेत्र की 45 युवतियों, छात्राओं ने संकल्प पत्र भरे। 
विज्ञापन


 ब्यूटी पार्लर और महिला सैलून महिलाओं को सशक्त बनाने और स्वरोजगार अपनाने का अच्छा अवसर है। प्रशिक्षण लेकर मैं अन्य लोगों को भी जागरूक करुंगी। -लक्ष्मी देवी, ग्राम ध्यान नगर 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अधिकांश ब्यूटी पार्लर ग्रामीण क्षेत्रों में खुले हैं। वह प्रशिक्षण लेकर अपने गांव में ब्यूटी पार्लर खोलकर ग्रामीण महिलाएं यह सुविधा प्रदान करेंगी।- रेनु, ग्राम मंडुवाखेड़ा


 अपने गांव में ब्यूटी पार्लर खोलकर महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।- डौली, ग्राम निवारमुंडी
 
ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को विवाह समारोह व अन्य अवसरों पर नगर के महंगे ब्यूटी पार्लरों पर जाना पड़ता है। समय व पैसा ज्यादा खर्च होता है। वह कम पैसे लेकर यह सुविधा क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को देंगी। -ज्योति, टांडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed