फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Selection of 22 players for the district-level wrestling competition.

Udham Singh Nagar News: 22 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन

Tue, 25 Aug 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 25 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Selection of 22 players for the district-level wrestling competition.
जसपुर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए संघर्ष करते छात्र खिलाड़ी
जसपुर। जीआईसी हमीरावाला के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। 22 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात सितंबर को होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया।
विज्ञापन

विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित स्पर्धा का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह तोमर ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग में इजमा, काकुल और अरीबा का चयन हुआ। अंडर-17 बालिका वर्ग में दिव्यांशी, दीपांशी, बालक वर्ग में तरुण, रिहान, अंश कुमार, नितिन, प्रिंस सैनी और प्रियांशु का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है। अंडर-19 बालक वर्ग में रिहान, नैतिक, मोहित कुमार, मोहम्मद शारिक, प्रिंस और हैप्पी कश्यप चयनित हुए। ग्रीको रोमन स्टाइल के अंडर-17 बालक वर्ग में अल्फेज, शिवा, मोहम्मद अर्श और अंडर-19 में विकास कुमार, जश्नदीप का चयन हुआ। जिला स्तरीय प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक प्राथमिक सुभाष चंद्र, सहसमन्वयक ताविंदा अली, संजय वर्मा, शमशेर अहमद, अनूप सिंह, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed