फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Security wall will be built on the banks of Dhela and Bahala rivers

Udham Singh Nagar News: ढेला और बहला नदी किनारे बनेगी सुरक्षा दीवार

Wed, 29 Nov 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 29 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Security wall will be built on the banks of Dhela and Bahala rivers
काशीपुर में नदियों का निरिक्षण करते एसडीएम व राजस्व टीम। संवाद

विज्ञापन
काशीपुर। बरसात के दौरान भारी तबाही मचाने वाली ढेला और बहला नदी से होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए प्रशासन ने अब यहां सुरक्षा दीवार बनाने का निर्णय लिया है। बुधवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार पंकज चंदोला ने सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ आपदा से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के कारण ढेला और बहला नदी में आई बाढ़ से कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया था। इन नदियों के पास सुरक्षा दीवार और पीचिंग करने की मांग उठती रही है। स्थानीय प्रशासन की ओर से किए सर्वे में भी यहां सुरक्षा दीवार बनाने की जरूरत महसूस की गई। बुधवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग विभागों की टीम ने लक्ष्मीपुर पट्टी और निजडा गांव के आसपास नदी के किनारों का निरीक्षण कर सुरक्षा दीवार बनाने की संभावनाओं को तलाशा। इस दौरान जल्द दीवार बनाने का निर्णय लिया गया। एसडीएम ने कहा कि सुरक्षा दीवार बनने के बाद कई कॉलोनी के लोगों को नदियों के उफान पर आने से होने वाले नुकसान से निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन


बहला नदी पर दो लाख से बनेगा तटबंध

काशीपुर। दो लाख की लागत से बहला नदी का बंधा बनाया जाएगा। इसके लिए राशि मंजूर हो गई है। एक माह में कार्य पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगस्त-सितंबर में बारिश के कारण बहला नदी का कई मीटर तक बंदा टूट गया था। इससे मालवा फार्म समेत कई कॉलोनियों में बाढ़ आ गई थी। सिंचाई विभाग ने अस्थायी रूप से बंधा बनाया था। तेज पानी आने के कारण वह फिर से बह गया। इसका प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजा गया। बुधवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला और एसडीओ सिंचाई केशव सिंह ने मालवा फार्म पहुंचकर मौका मुआयना किया। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग आपदा प्रबंधन की मद से दो लाख की लागत से बंदा बनाने का कार्य किया जाएगा। करीब एक महीने में कार्य पूर्ण होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed