{"_id":"5c5f2227bdec227f1c76b95f","slug":"security-tightens-ahead-of-pm-modi-visits","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए रुद्रपुर पहुंची फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए रुद्रपुर पहुंची फोर्स
Sun, 10 Feb 2019 12:25 AM IST
अरुण कुमार
रुद्रपुर अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
PM Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 14 फरवरी को किच्छा रोड स्थित मोदी मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले का फोर्स रुद्रपुर मुख्यालय पहुंचने लगा है। सभी थाना क्षेत्रों से फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन, जहां कई जगहों पर पिकट तैयार करेगी, वहीं सीमाओं को भी पुलिस सील करने की तैयारी में है।
प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित रैली के लिए पुलिस प्रशासन ने जमीनी स्तर पर तैयारियों शुरू कर दी है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी थानों से फोर्स को रुद्रपुर में बुलाया है। शनिवार को कुछ थानों की पुलिस ने रुद्रपुर कोतवाली में अपनी आमद भी कराई। जल्द ही गैर जनपदों की फोर्स को भी जिले में तैनात किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में कई जगहों पर पिकट लगाकर पुलिस और पीएसी को तैनात किया जाएगा। इधर, खुफिया तंत्र ने भी पूरे जिले की गतिविधियों पर नजरें जमा ली है। शनिवार को खुफिया विभाग ने जहां हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल के रूट में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया। वहीं होटलों में भी चेकिंग अभियान चलाया। मैदान में मंच और बेरिकेडिंग बनाने के लिए भी जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार को मंच निर्माण आदि के लिए मैदान में सामान पहुंचने के साथ ही मंच के लिए जगह का चयन भी अधिकारियों द्वारा किया गया।