फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Security tightened at SSP office over Kichha riots

Udham Singh Nagar News: किच्छा के बवाल पर एसएसपी कार्यालय में सुरक्षा का पहरा

Fri, 03 Jul 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Security tightened at SSP office over Kichha riots
रुद्रपुर। किच्छा के पिपलिया मोड़ स्थित खान फार्म पर कब्जे के विवाद और कई घंटों तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संभावित प्रदर्शन और कूच की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। एसएसपी कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जांच की गई और उनका नाम, पता व आने का उद्देश्य रजिस्टर में दर्ज कराया गया। बिना जांच किसी को भी कार्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय के चारों ओर बैरिकेडिंग लगाई गई ताकि किसी भी स्थिति में भीड़ सीधे परिसर तक न पहुंच सके। एसपी सिटी, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक कार्यालय परिसर में आने-जाने वालों की निगरानी की जाती रही। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि दिनभर माहौल शांतिपूर्ण रहा, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed