{"_id":"653ab76822aae960b50e8dc6","slug":"secretary-sn-pande-in-usnagar-sitarganj-news-c-242-1-rdp1001-5147-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर 2024 तक पूरा करें पीएम आवास योजना प्रोजेक्ट : डॉ. सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर 2024 तक पूरा करें पीएम आवास योजना प्रोजेक्ट : डॉ. सुरेंद्र
Fri, 27 Oct 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के बागवाला में पीएम आवास योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते सचिव डॉ. सु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडे ने बागवाला में पीएम आवास योजना शहरी के तहत बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रख सितंबर 2024 तक निर्माण कार्य पूरा कर लें। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के भवन, निर्माणाधीन वॉलीबाल कोर्ट एवं वेलोड्रम सहित राज्य के पहले कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का भी निरीक्षण किया। पांडे ने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए। नगर निगम पहुंचे सचिव को एमएनए एनसी दुर्गापाल ने सफाई कर्मचारियों और स्टाफ की कमी की समस्या बताई। वहां पर सीडीओ विशाल मिश्रा, डीडीए उपाध्यक्ष हरीश चंद्र कांडपाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, तहसीलदार दिनेश कुटोला थे।
बाजार की मांग के मुताबिक तैयार करें उत्पाद: डॉ. पांडे
खटीमा/सितारगंज। सीएम के सचिव डॉ. एसएन पांडे ने खटीमा और सितारगंज में मूंज घास के उत्पादों की जानकारी ली। बृहस्पतिवार को खटीमा के जीवन ज्योति क्लसटर कार्यालय में महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पादों का निरीक्षण करते हुए डॉ. पांडे ने कहा कि प्रोडक्ट ऐसा हो कि सभी को अच्छा लगे मुनासिब दामों पर मिले। उत्पाद कम समय में बने तो निश्चित ही लागत कम आएगी। उन्होंने कहा कि क्लस्टर को बाजार की मांग के आधार पर उत्पाद तैयार करने चाहिए। वहां पर सीडीओ विशाल मिश्रा, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, डीआईओ अहमद नदीम आदि थे। इधर, सितारगंज में नकुलिया गांव में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के कार्यालय पहुंचकर समूह की ओर से उत्पादित मूंज घास के उत्पादों का निरीक्षण किया। कहा कि समूहों की महिलाओं के आर्थिकी तथा आजीविका के संसाधनों में वृद्धि के लिए उन्हें पशुपालन आदि गतिविधियों में भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में मूंज घास आधारित उत्पादित वस्तुएं पर्यावरण के अनुकूल हैं। इस तरह के उत्पादों को बढ़ावा मिलना चाहिए। सीडीओ और पीडी ने कहा कि समूहों की आर्थिकी बढ़ाने के लिए सरस मार्केट रुद्रपुर में कैफे प्रस्तावित किया जा रहा है। आसानी से मार्केट दिलाने के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का सुझाव दिया।