{"_id":"6a6a50a9d42e7f39e90338d7","slug":"second-merit-list-boys-dominate-bba-ba-offers-opportunities-to-the-highest-number-of-candidates-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-144983-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मेरिट : बीबीए में लड़कों का दबदबा, बीए में सबसे ज्यादा अभ्यर्थियों को मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी मेरिट : बीबीए में लड़कों का दबदबा, बीए में सबसे ज्यादा अभ्यर्थियों को मौका
Thu, 30 Jul 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए दूसरी वरीयता सूची जारी कर दी गई है। मेरिट में सबसे अधिक अभ्यर्थियों को बीए में मौका मिला है। बीबीए में लड़कों का दबदबा देखने को मिला। चयनित अभ्यर्थियों के पास प्रवेश का अंतिम मौका 31 जुलाई तक का है।
बीए प्रथम सेमेस्टर में सबसे अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके साथ बीकॉम, बीएससी और बीबीए की मेरिट सूची जारी की गई है। बीए और बीएससी में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही जबकि बीकॉम में दोनों का अनुपात लगभग बराबर है। बीबीए की मेरिट सूची अन्य पाठ्यक्रमों से अलग नजर आई जहां लड़कों की संख्या छात्राओं से काफी अधिक रही। बीबीए की कुल 53 सीटों के लिए जारी दूसरी मेरिट सूची में 37 छात्र और 16 छात्राओं को स्थान मिला है।
सामान्य वर्ग की 34 सीटों में 20 छात्र और 14 छात्राएं चयनित हुई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सातों सीटों पर छात्रों का चयन हुआ है। अनुसूचित जाति वर्ग की 10 सीटों में आठ छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग की दो सीटों में एक छात्र और एक छात्रा को मौका मिला है। सामान्य वर्ग में माधव सिंह ने 1020 मेरिट इंडेक्स (80.83 प्रतिशत) के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। सभी विषयों की संयुक्त मेरिट में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है लेकिन बीबीए में लड़कों ने बढ़त बनाई है। इसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की बदलती पसंद के रूप में भी देखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
कोट
दूसरी मेरिट में चयनित अभ्यर्थी 31 जुलाई को दोपहर दो बजे तक अपने मूल प्रमाणपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी), चरित्र प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो और निर्धारित शुल्क के साथ प्रवेश ले सकते हैं। निर्धारित समय तक प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों की सीटें रिक्त मानी जाएंगी, जिन पर अगली वरीयता सूची के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। - डॉ. अवधेश नारायण सिंह, प्राचार्य