फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Search For Murder Case

Udham Singh Nagar News: दोस्त के हत्यारोपी की तलाश में जयपुर पहुंची पुलिस

Fri, 16 Jun 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Search For Murder Case
रुद्रपुर। शराब के नशे में दिनेशपुर निवासी युवक की हत्या करने वाले आरोपी दोस्त की तलाश में पुलिस टीम ने जयपुर में डेरा डाला है। दो दोस्तों ने नशा करने के बाद युवक की हत्या की और शव को दफना दिया। पुलिस एक आरोपी दोस्त को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

मदनापुर दिनेशपुर निवासी चंदन सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि छह जून से उनका भाई प्रेम सिंह लापता है। जांच में पता चला कि वह आखिरी बार चक्की मोड़ निवासी अपने दोस्त हर्ष चौधरी और गदरपुर सूरजपुर निवासी जंगबहादुर के साथ देखा गया है। पुलिस ने दोेनों के घर में दबिश दी तो वह फरार थे। बुधवार को गदरपुर पुलिस को सूचना मिली कि जंगबहादुर अपने घर में है। दिनेशपुर पुलिस के साथ पहुंच कर गदरपुर पुलिस ने उसे दबोचा तो उसने हर्ष के साथ मिल कर बेल्ट से गला दबा कर और चाकू से वार कर प्रेम की हत्या करने की बात कबूली। उसने शव को अपने घर के नजदीक एक गड्ढ़ा खोद कर दफना दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन हत्या के पीछे का कारण और हत्या में शामिल बेल्ट और चाकू पुलिस को नहीं मिले हैं। बुधवार को उसकी लोकेशन मेरठ के समीप आई थी। पुलिस वहां पहुंची तो वह नहीं मिला। अब पुलिस टीम उसकी तलाश में जयपुर में दबिश दे रही है। पुलिस को हर्ष के साथ ही उसके पिता की भी तलाश है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed