{"_id":"5ebe36f78ebc3e08ed246a24","slug":"sdm-tahrir-police-against-transporters-doing-illegal-mining118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच बना रही कंपनी की आड़ में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, कार्रवाई के लिए एसडीएम ने कोतवाल को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच बना रही कंपनी की आड़ में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, कार्रवाई के लिए एसडीएम ने कोतवाल को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। एसडीएम ने कोतवाल को पत्र भेजकर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही पीएनसी इंफ्राटेक कंपनी के नाम पर अवैध खनन करा रहे ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। एसडीएम सुंदर सिंह ने कहा कि पीएनसी इंफ्राटेक कंपनी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 74 नगीना काशीपुर पर साधारण मिट्टी का भराव कराया जा रहा है। मिट्टी का भराव कराए जाने के लिए कंपनी ने जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त की है। डायरेक्टर डीएस बिल्डवेल इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उन्हें अवगत कराया गया है कि दो ट्रांसपोर्टरों को मिट्टी के भराव के अवैध खनन के कार्य में लिप्त होने के कारण कंपनी ने इन्हें हटा दिया था अब यह दोनों ट्रांसपोर्टर अपने पांच डंपर से रात्रि को अवैध खनन करा रहे हैं जिससे सरकार को भारी राजस्व की हानि हो रही है। एसडीएम ने फीका नदी किनारे एवं अन्य स्थानों पर किए जा रहे अवैध मिट्टी खनन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए कहा है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी एसएसपी एवं अन्य अधिकारियों को भी भेजी है।
विज्ञापन
उधर ग्राम राजपुर निवासियों ने एसडीएम को दिये पत्र में कहा कि उनका ग्राम फीका नदी के किनारे हैं। अवैध खनन के कारण प्रतिवर्ष गांव में बाढ़ आती है। उन्होंने ग्राम के करीब किए जा रहे अवैध खनन को रुकवाने की मांग की है
विज्ञापन