फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SDM Inspects Hospitals

अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन की हो सुविधा: एसडीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
SDM Inspects Hospitals
सितारगंज में प्रयास अस्पताल के निरीक्षण में ऑक्सीजन संबंधी जानकारी लेते एसडीएम मुक्ता मिश्र व च - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। उपजिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने चिकित्साधीक्षक के साथ प्रयास अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के कोविड वार्ड और आईसीयू में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए पर्याप्त संशाधन होने चाहिए। अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखें और प्रतिदिन पोर्टल पर उसका अंकन होना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को कफ्र्यू के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए कमर कस ली है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर निदेशक बंशीधर तिवारी, सीडीओ हिमांशु खुराना और एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मल्लिक ने एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निजी अस्पतालों में व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में एसडीएम मुक्ता मिश्र व चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने प्रयास अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल के प्रबंधक रियाज खान को कोरोना के मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड में व्यवस्थाएं पूरी रखने को कहा। उन्होंने ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में जाना। कहा कि ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में ऑक्सीजन का भरपूर स्टॉक रखें। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण भी चालू कराने को कहा। इसके बाद एसडीएम ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया और चिकित्साधीक्षक डॉ. आर्या को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि टीकाकरण में भी किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed