फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SDM inspected by factory, water samples Brwaya

एसडीएम ने किया फैक्ट्री का निरीक्षण, पानी का सैंपल भरवाया

Thu, 10 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Thu, 10 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ मिलकर हरियावाला स्थित एक फैक्ट्री का निरीक्षण किया। फैक्ट्री से निकलने वाले पानी के सैंपल लिए। एक ग्रामीण के घर में लगे हैंडपंप के पानी का भी सैंपल भरा।

विज्ञापन

ग्राम हरियावाला के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर पशुपति पोलिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर प्रदूषित पानी छोड़ने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने कहा कि फैक्ट्री द्वारा छोड़ा जा रहा प्रदूषित पानी उनके खेत की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। घरों के हैंडपंपों से निकल रहा पानी भी प्रदूषित है। जिससे गांव के लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम पीएस राणा ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को साथ लेकर फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पानी का सैंपल भरा। शिकायतकर्ता राम सिंह के घर के हैंडपंप के पानी का भी सैंपल भरा। एसडीएम राणा ने बताया कि फैक्ट्री से लिए गए पानी के सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही हैंडपंप के पानी का सैंपल भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जल संस्थान टीम से भी क्रास निरीक्षण कराया जाएगा। यदि पानी के सैंपल फेल हो जाते हैं तो फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में सीईटीपी प्लांट चलते हुए पाया गया है। पानी का ड्रेनेज सिस्टम भी फैक्ट्री के अंदर ही मिला है। टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed