फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Scooty hits Kanwariya, commotion

Udham Singh Nagar News: स्कूटी ने कांवड़िये को मारी टक्कर, हंगामा

Mon, 05 Aug 2024 04:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 05 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Scooty hits Kanwariya, commotion
रुद्रपुर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये को किच्छा हाईवे पर स्कूटी ने मार दी। हादसे में कांवड़िया चोटिल हो गया और कांवड़ खंडित हो गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने हाईवे पर हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश की।कांवड़ियों के हंगामे से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। एसपी सिटी के समझाने के बाद हरिद्वार से गंगाजल मंगवाने के आश्वासन पर कांवड़िये शांत हुए।
विज्ञापन


रविवार रात हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों की टोलियां किच्छा की ओर जा रही थी। नेशनल हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग भवन से आगे गलत दिशा में आ रही स्कूटी ने बहेड़ी निवासी एक कांवड़िये को टक्कर मार दी। इसमें कांवड़िया जख्मी हो गया और कांवड़ जमीन पर गिर गई। स्कूटी सवार को भी चोटें आ गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा खड़ा कर हाईवे को जाम करने की कोशिश की। कांवड़ियों के हंगामे से हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी निहारिका तोमर, कोतवाल मनोहर सिंह दसोनी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की। कांवड़ियों का कहना था कि स्कूटी सवार ने कांवड़िये को गलत दिशा में आकर टक्कर मारी है। हरिद्वार से लाई कांवड़ खंडित हो गई है। अब हरिद्वार से गंगाजल लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे। उन्होंने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने का आश्वासन दिया और वीडियो काल से हरिद्वार में मौजूद कर्मियों से बात भी कराई। उन्होंने चुटकी देवरिया स्थित मंदिर में कांवड़ियों के लिए रात में रुकने की व्यवस्था कराए और गंगाजल आने तक वहां आराम करने का आग्रह किया।
इसके बाद कांवड़िए शांत होकर वहां से आगे बढ़ गए। एसपी सिटी ने बताया कि कांवड़ियों को समझा दिया गया है। हाईवे जाम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed