{"_id":"5843123d4f1c1be665de8aa4","slug":"science-engaged-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में लगी विज्ञान प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में लगी विज्ञान प्रदर्शनी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में लगी विज्ञान प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। संकुल स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने चार्ट, मॉडलों के जरिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्लोगन प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी प्राथमिक विद्यालय मुस्कान, भाषा प्रश्नोत्तरी में अरुण गिरी जीते। शनिवार को कटोराताल स्थित नवीन जूनियर हाईस्कूल परिसर में भाषा, विज्ञान, बाल महोत्सव का शुभारंभ मेयर ऊषा चौधरी ने किया। कहा कि बच्चों में सृजनात्मकता, वैज्ञानिक सोच की समाज, देश की दिशा, दशा बदलने में कारगर साबित होती है।
विज्ञापन
बच्चों ने चार्ट, मॉडलों के जरिए पर्यावरण, एड्स, जल संरक्षण सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर जागरूकता का संदेश दिया। श्रुतलेख प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गंज मुस्कान, गणित प्रश्नोत्तरी में प्राथमिक विद्यालय अल्ली खां गुलनाज, जूनियर वर्ग में विज्ञान, गणित में नवीन जूनियर हाईस्कूल अर्पित रावत ने बाजी मारी।
विज्ञापन
मॉडल प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड की टीम ने बाजी मारी। विज्ञान शिक्षक कौशल गुप्ता निर्णायक रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य चौधरी सुखपाल सिंह, सीआरसी समन्वयक हरीश जोशी, मनोज शर्मा, अनूप सक्सेना, यादराम शर्मा, इंद्रलाल आर्य, योगेश कुमार, रामकरन, गुलाम साबिर आदि थे।
विज्ञापन