फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Schoolgirl tampering, mobile snatcher ran away

छात्रा का मोबाइल छीनकर बदमाश भागा, छेड़खानी का भी आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl tampering, mobile snatcher ran away
डेमो
बाजपुर। कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर युवक मोबाइल लेकर भाग गया, जबकि उसके साथी को विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल एनबी भट्ट ने केस दर्ज करने की बात कही। हालांकि, देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार करीब तीन बजे लालकुआं से काशीपुर जा रही ट्रेन से उतरकर छात्रा अपने गांव जा रही थी। स्टेशन से कुछ दूरी पर दो युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। मदद के लिए लगाई आवाज सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर एक आरोपी छात्रा का मोबाइल छीनकर भाग गया, लेकिन विहिप के कार्यकर्ताओं ने उसके दूसरे साथी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पीड़ित छात्रा अपने पिता और विहिप कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंची और कोतवाल एनबी भट्ट को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

कोतवाली में विहिप जिलामंत्री यशपाल राजहंस, गनेश यादव, सुुुरेंद्र कुमार आदि थे। छात्रा ने बताया कि हल्द्वानी से ट्यूशन के बाद वह ट्रेन से उतरकर पैदल घर जा रही थी। तभी एक आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed