फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Schoolgirl kidnaped

दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण

Fri, 27 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 27 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

स्कूल से घर लौट रही स्कूल की छात्रा को बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एमपी चौक के पास से नशीला पदार्थ सुंघाकर कुछ बदमाश अपहरण कर ले गए। देर रात वसंत विहार बस अड्डा दिल्ली में उसे छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


होश आने पर लड़की ने अपने घर फोन से जानकारी दी। घर वालों के कहने पर उनके कौशांबी दिल्ली निवासी रिश्तेदार लड़की को अपने घर ले गए। लड़की के परिजन रात ही दिल्ली रवाना हो गए। वे शुक्रवार को उसे लेकर लौटे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को जीजीआईसी की छुट्टी होने पर अल्लीखां निवासी कक्षा दस की एक छात्रा घर जा रही थी। एमपी चौक से कुछ पहले एक युवक ने छात्रा को रोककर एक कागज दिखाकर उसमें लिखा पता पूछने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पीछे से दूसरे युवक ने छात्रा के मुंह पर नशीला पदार्थ लगा रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद लड़की बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तब वह वसंत विहार बस स्टेशन दिल्ली में थी। 

अपहरणकर्ता उसे बेहोशी में ही स्टेशन पर छोड़ गये थे। होश आने पर लड़की रोने लगी। स्कूली ड्रेस में लड़की को रोता देख तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। तभी लड़की को पता चला कि यह वसंत विहार बस स्टेशन है। बरेली रोडवेज के ड्राइवर नदीम के कारण पूछने के बाद लड़की ने उसके फोन से अपने घर काशीपुर घटना की जानकारी दी। 

लड़की के कौशांबी में रिश्तेदार रहते हैं। उसके पिता ने अपने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद लड़की के रिश्तेदार उसे अपने घर कौशांबी ले गए। इधर लड़की के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजनों ने दिन से ही खोजबीन शुरु कर दी थी। सूचना के तुरंत बाद परिजन दिल्ली रवाना हो गए। लड़की ने बताया कि कौन और क्यों उसका अपहरण कर ले गये वह नहीं बता सकती। 

लड़की बेहद डरी सहमी है। उसने बताया कि वह बेहोश थी उसे यह भी पता नहीं कि उसे किस वाहन में ले गए। उसने केवल एक ही युवक को देखा जो अनजान था। छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।


उधर, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि किसी लड़की का एमपी चौक से अपहरण करने या लड़की गुमशुदगी की पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। इसके बावजूद पुलिस मामले की जांच करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed