फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Schemes started.

मंत्री ने किया फॉर्टिफाइड योजना का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Schemes started.
जसपुर में फोर्टीफाइड चावल का वितरण करते विधायक व पूर्व विधायक। - फोटो : KASHIPUR
अंत्योदय अन्न योजना का शुभारंभ खाद्य मंत्री ने देहरादून से वर्चुअल किया।
विज्ञापन

बुधवार को विकास खंड सभागार में आयोजित पूर्ति विभाग के अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों के लिए संचालित फॉर्टिफाइड चावल वितरण योजना का शुभारंभ देहरादून में खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने वर्चुअल तौर पर किया। मंत्री ने अधिकारियों को योजना का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश दिए।
इसके बाद विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, ब्लॉक प्रमुख संदीप कौर, आरएफसी हरवीर सिंह, डीएसओ तेजबल सिंह, उप संभागीय विपणन अधिकारी अशोक कुमार आदि ने पात्र अमरजीत कौर, चंद्रवती, जानकी, सुमित्रा देवी, मिथिलेश, अनीसा, मुन्ना खान, नवीन, सुमन, रानी देवी, सबदरी बेगम को 21700 ग्राम के चावलों के कटटे दिए गए।
विज्ञापन

आरएफसी हरवीर सिंह ने बताया कि फॉर्टिफाइड चावल में प्रत्येक 100 किलो में एक किलो आयरन, फोलिक एसिड व विटामिन बी 12 मिला होता है। इससे गरीबों को पोषण मिलेगा। विधायक आदेश चौहान ने योजना को गरीबों के हित में बताया। वहां नलनीकांत, विष्णु प्रसाद त्रिवेदी, कौशल कुमार आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed