{"_id":"5fff529d8ebc3e340624429a","slug":"satpal-maharaj-inaugrates-various-projects-kashipur-news-hld41106646","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन\/ सिचाई मंत्री सतपाल महाराज ने 21 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन/ सिचाई मंत्री सतपाल महाराज ने 21 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण किया
विज्ञापन
काशीपुर में लघु सिचाई विभाग के आवासीय भवन का लोकापर्ण करते मंत्री सतपाल महाराज।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। प्रदेश के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को काशीपुर में 21 करोड़ 98 लाख रुपये लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने तीर्थ द्रोणसागर का पर्यटन विकास, मोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवालय, गौविषाण टीले को बौद्ध सर्किट के अलावा नानकमत्ता और ननकाना साहिब (काशीपुर) गुरुद्वारे को चार धाम यात्रा सर्किट में जोड़ने की घोषणा की।
सतपाल महाराज ने विकास खंड परिसर में लघु सिंचाई विभाग के लिए 24. 83 लाख की लागत से एक आवासीय भवन और लघु सिंचाई के अंतर्गत नाबार्ड वित्तपोषित योजना में 10.60 करोड़ की लागत से आरटीजन कूपों का लोकार्पण किया। मेयर उषा चौधरी, एसडीएम सुंदर सिंह, ब्लाक प्रमुख अर्जुन कश्यप, बीडीओ खीमानंद बुधलाकोटी और बीसूका सदस्य अमित नारंग ने महाराज का स्वागत किया। महाराज ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंदिरों का सर्किट बनाया जा रहा है। इन्हें चारधाम यात्रा मार्ग से भी जोड़ा जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। शिव मंदिरों के सर्किट में काशीपुर का मोटेश्वर महादेव मंदिर, बौद्ध सर्किट में गौविषाण टीले को शामिल किया है। गुरुद्वारा सर्किट में रीठा साहिब, नानकमत्ता और ननकाना साहिब काशीपुर को शामिल किया है। तीर्थ द्रोणसागर और गिरीताल के विकास की योजना तैयार हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि अगर कोई व्यक्ति उन्हें फोन करता है तो उसका फोन जरूर सुनें। किसान आंदोलन में संबंध में महाराज ने कहा कि वह स्वयं भी किसान है। किसानों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट विचार कर रही है। ऐसे में वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
उन्होंने बताया कि राज्य में दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत पर्यटन विभाग ने 2761 आवास पंजीकृत किए है। पार्षद अनिल कुमार ने भगवती बाल सुंदरी के डोले के यात्रा मार्ग टाट वाले बाबा मंदिर से चैती मंदिर तक रास्ते का निर्माण कराने की मांग की। स्वयं सहायता समूह की बीना आर्या ने स्वयं सहायता समूहों को जैविक खेती करने के लिए भूमि आवंटित किए जाने की मांग रखी। कार्यक्रम में सीई उत्तराखंड लघु सूचना ब्रिजेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी प्रदीप कुमार, ईई विनय कुमार, एई दिनेश मिश्रा, लघु सिचाई के अभियंता आरएस नेगी, पीसी दुर्गापाल, राकेश, प्रशांत रहेजा, रविपाल, पुलकित सेठी, बबलू चौधरी, पीसी शर्मा आदि थे।