फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sanitation workers strike over after stormy meeting

हंगामेदार बैठक के बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Fri, 13 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा Updated Fri, 13 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers strike over after stormy meeting

नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन आठ घंटे चली लंबी वार्ता के बाद खत्म हो गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच समझौता पत्र लिखा जा रहा था। बोर्ड ने अधिकांश मांगें मान लीं, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति नहीं बन पाई। इससे शासन के निर्देश और बोर्ड की बैठक के बाद निर्णय लेने पर टाल दिया गया।बृहस्पतिवार को प्रशासन और नगर के गणमान्य नागरिकों की मध्यस्थता में पालिका बोर्ड व पालिका के सफाई कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें सफाई कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों पर बिंदुवार चर्चा हुई। पालिका बोर्ड ने दैनिक, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण में जिला शासकीय अधिवक्ता से राय लेने और लिपिक के रिक्त पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति पर पालिका बोर्ड की बैठक में मामला लाने और विचार विमर्श के बाद नियमानुसार कार्रवाई को कहा गया। सफाई कर्मचारियों की नई नियुक्ति शासनादेश के अनुरूप करने, सेवानिवृत्त पेंशनधारकों को वेतन व खर्च के बाद बचने वाली धनराशि से पेंशन देने पर सहमति बनी।

विज्ञापन

इससे पूर्व अधिशासी अधिकारी जयवीर सिंह राठी व सफाई कर्मचारी नेता संतोष गौरव के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नियमितीकरण व पदोन्नति के मामले में लंबी बहस चली। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सुरैय्या मेंहदी, एसडीएम चंद्र सिंह इमलाल, कोतवाल अजय ध्यानी, सभासद मेंहदी हसन, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष देवेंद्र जुनेजा राजू, बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रंदीप पोखरिया, किसान नेता प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र टंडन, राजकिशोर सक्सेना, दिगंबर गुप्ता, अनिल अग्रवाल, राशिद अंसारी, नईम रिजवी, शिवलाल रस्तोगी, सुरेश कुश्वाहा, बाबी धींगड़ा, सुभाष कुमार, फिरोज अंसारी, फिरोज खान, नासिर खान, बाबूद्दीन, मोहसिन बेग आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed