फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   'Samman Nidhi' funds reach the accounts of 73,837 farmers in US Nagar

Udham Singh Nagar News: यूएसनगर के 73,837 किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
'Samman Nidhi' funds reach the accounts of 73,837 farmers in US Nagar
रुद्रपुर। जिले के 73,837 पात्र किसानों के लिए शुक्रवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की तो यूएस नगर के किसानों के बैंक खातों में 14,76,74,000 रुपये पहुंच गए। पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले की न्याय पंचायतों, विकासखंडों और जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में देखा गया।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 80,511 कृषक पंजीकृत हैं। प्रत्येक किसान के खाते में दो हजार रुपये की किस्त भेजी गई है। बताया कि जिले के सभी लाभार्थी किसान अपने बैंक खातों की जांच कर राशि की पुष्टि कर लें। यदि किसी पात्र किसान के खाते में किस्त नहीं पहुंची है तो वह नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ले सकता है। मुख्य कृषि अधिकारी ने अपील की है कि आगामी किस्तों का लाभ सुचारु रूप से पाने के लिए सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण जरूरी है। इसके लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी किसान जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूरी करा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed