फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Samajvadi Party meeting

प्रदेश की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा: चौधरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Samajvadi Party meeting
रुद्रपुर में सपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधर? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी चकबंदी, पलायन, नजूल पर मालिकाना हक सहित तमाम सवालों के साथ चुनाव में उतरेगी। इस दौरान तय हुआ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश लिखे हैंडबिल को सपा संदेश यात्रा के तहत प्रदेश के 50 हजार परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को एक होटल में हुुई बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस से निराश हो चुकी है। कार्यकर्ता पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार की मिनी प्रयोगशाला बना दिया है। पलायन के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में वीरान गांवों की संख्या 1768 पहुंच चुकी है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ों और तराई में संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। पार्टी के कार्यक्रम और प्रचार के लिए आईटी सेल की जरूरत है। बैठक के बाद डॉ. सचान ने बताया कि पार्टी चुनाव में सभी पर्वतीय जिलों में एक-एक मिनी सिडकुल की स्थापना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य का बजट बढ़ाने, चकबंदी, कंडी रोड, पर्वतीय क्षेत्रों में लिफ्ट से सिंचाई व्यवस्था, प्रदेश को ग्रीन इकोनॉमी के रूप में विकसित करने, नजूल पर मालिकाना हक, राशन कार्ड बनवाने में जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त कर प्रक्रिया का सरलीकरण जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएगी और सत्ता में आने पर इन्हें पूरा करेगी। पार्टी की मांग है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग पर्वतीय जिलों में वर्ष 1979 के मानकों पर सर्वेक्षण करे। कहा कि भू कानून लागू करने से कृषि भूमि और कम हो जाएगी।
विज्ञापन

ये लोग रहे बैठक में मौजूद
प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके राय, प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद सिद्दीकी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, मंडल सह प्रभारी प्रमोद बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट योगेंद्र कुमार यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हनीफ गांधी, श्रमिक सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश यादव, यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष्ज्ञ अरविंद यादव, राम सिंह सागर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा : चौधरी
रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि पार्टी प्रदेश की 70 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों के चयन पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे।

रविवार को रुद्रपुर में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में हिस्सा लेने आए राजेंद्र ने कहा कि दो दशकों में उत्तराखंड की सत्ता पर काबिज सरकारों ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य नहीं किया। बारी-बार पर सत्ता पर काबिज रही भाजपा और कांग्रेस ने जनता को निराश किया है। किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में तीन मुख्यमंत्री देकर संकेत दिए कि वे सरकार चलाने में सफल नहीं है। सपा का मानना है कि जब तक आर्थिक नीतियां जनसापेक्ष नहीं होंगी, तब तक कोई सरकार कामयाब नहीं होगी। लेकिन उत्तराखंड की सत्ता में पार्टी काबिज नहीं हो सकी है। प्रदेश में पार्टी बड़ी ताकत में नहीं है। लेकिन अगर जनता ने मौका दिया तो राज्य आंदोलन के सपने को साकार करने का कार्य किया जाएगा। शिक्षा, रोजगार, पलायन के मुद्दों पर धरातल पर कार्य होगा और किसानों को उत्पादन लागत का डेढ़ गुना देंगे। वहां पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान, जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed