फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sale of School Books

Udham Singh Nagar News: निजी स्कूल संचालकों से मांगी रिफरेंस पुस्तकों की सूची

Thu, 20 Apr 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 20 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sale of School Books
रुद्रपुर में निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक करते शिक्षा विभाग के अधिकारी।
रुद्रपुर। अभिभावकों की जेब काट रही निजी प्रकाशकों की महंगी रिफरेंस पुस्तकों को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। बृहस्पतिवार को सीईओ रमेश चंद्र आर्या ने जिलेभर के सभी निजी स्कूल संचालकों से अपने-अपने स्कूलों में चल रहीं रिफरेंस पुस्तकों की सूची तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

श्रीगुुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ आयोजित बैठक में सीईओ आर्या ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नोटिस देने के बावजूद निजी संचालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। अधिकतर विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकों के साथ निजी प्रकाशकों की महंगी रिफरेंस पुस्तकें लगाकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इससे खटीमा से लेकर जसपुर तक अभिभावक आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


एनसीईआरटी के बराबर होने चाहिए दाम
सीईओ ने कहा कि निजी प्रकाशकों की पुस्तकें यदि रिफरेंस के रूप में लगाई भी जाती हैं तो उनका मूल्य एनसीईआरटी की पुस्तकों के बराबर होना चाहिए। सीईओ ने सभी निजी स्कूल संचालकों से तीन दिन के भीतर रिफरेंस पुस्तकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। इन पुस्तकों के मूल्य का एनसीईआरटी की पुस्तकों से मिलान किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके बावजूद निजी स्कूल संचालक नहीं माने तो सख्त कार्रवाई के लिए तैयार करें। वहां पर बीईओ डॉ. राजेंद्र सिंह, उप शिक्षा अधिकारी डॉ. गुुंजन अमरोही आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा को व्यवसाय बना दिया गया
रुद्रपुर। सीईओ रमेश चंद्र आर्या ने कहा कि निजी स्कूल संचालक चाहे सीबीएसई बोर्ड के हों अथवा हिंदी माध्यम के अधिकतर ने शिक्षा को व्यवसाय बना रखा है। स्कूलों के बच्चों के लिए ड्रेस, पुस्तकें और बैग खरीदने का ठेका निश्चित दुकानदारों को दिया जा रहा है, जहां से उनका मोटा कमीशन बंधा हुआ है। इसकी जांच की जाएगी। सीईओ ने कहा कि बच्चों के बैग का वजन जबरन बढ़ाया जा रहा है। इस वजन को कम करने के लिए शीघ्र ही रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed