फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Saksham Pratap of Kashipur won the silver medal in the Laser Run in South Africa

Udham Singh Nagar News: साउथ अफ्रीका में काशीपुर के सक्षम प्रताप ने लेजर रन में जीता रजत पदक

Sun, 14 Dec 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Saksham Pratap of Kashipur won the silver medal in the Laser Run in South Africa
काशीपुर। साउथ अफ्रीका में काशीपुर के सक्षम प्रताप ने शानदार प्रदर्शन कर लेजर रन में रजत पदक हासिल कर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक 21 पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

आठ से 14 दिसंबर तक साउथ अफ्रीका प्रांत के शहर मोसेल बे में यूनियन इंटरनेशनल पेंटाथलॉन मॉडर्न (यूआईपीएम) की ओर से ट्रायथल-बायथल एंड लेजर रन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के 20 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को लेजर रन और ट्रायथल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लेजर रन अंडर-19 में काशीपुर के सक्षम प्रताप ने एकल वर्ग में रजत पदक जीता। अंडर-15 टीम वर्ग में भार्गवी रावत, दीपांशी, नाम्या मेहतो ने कांस्य और आदित्य नेगी, करन नेगी, प्रीत नेगी ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रायथल प्रतियोगिता हुई थी। इसमें अंडर-19 में सक्षम प्रताप ने रजत, अंडर-17 में रितेश सिंह अग्रवाल ने रजत व नीरज नेगी ने कांस्य प्राप्त किया। अंडर-15 में आदित्य नेगी, करन नेगी, भार्गवी रावत, अवनी राणा, दीपांशी भारद्वाज ने कांस्य पदक हासिल किया है। कोच एवं उत्तराखंड मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन महासचिव दयाल सिंह फर्स्वाण ने बताया कि भारत समेत 27-30 देशों के करीब 928 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इस चैंपियनशिप में भारत से उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 21 पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed