फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sagaun Laden Logs Vechicle Seized

सागौन के लट्ठों से भरा कैंटर पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sagaun Laden Logs Vechicle Seized
सितारगंज। वन विभाग की टीम ने अवैध तस्करी ले जाए जा रहे सागौन के लट्ठों से भरे कैंटर को पकड़कर सीज कर दिया। जबकि तस्कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

सोमवार को प्रभारी रेंजर आईएफएस अभिमन्यु ने बताया कि उनके नेतृत्व में रविवार रात वन विभाग की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सागौन के लट्ठों की अवैध तस्करी हो रही है। इस पर टीम ने सिरसा मार्ग पर घेराबंदी की तो वहां से किच्छा की तरफ जा रहे कैंटर का पीछा कर रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन दौड़ा दिया और उत्तमनगर से पहले चलती गाड़ी से चालक व खलासी कूदकर फरार हो गए। इससे कैंटर रोड के पास खेत में जा रुका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सागौन के 17 लट्ठे लदे मिले। इस पर लकड़ी समेत वाहन को जब्त कर लिया। आईएफएस ने बताया कि बरामद लकड़ी की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। भारतीय वन अधिनियम के तहत मामले मेें कार्रवाई की जा रही है। वहां वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र प्रसाद डिमरी, वन दरोगा नैन सिंह नेगी, विनोद कुमार, बीट अधिकारी गणेश जोशी, अनिल कुमार बहुगुणा, रामचंद्र निषाद, सोनू कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed