फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Safai workers sought security,

सफाईकमियों ने मांगी सुरक्षा, किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Safai workers sought security,
सुल्तानपुर पट्टी में सफाईकर्मी प्रदर्शन करते हुए । - फोटो : AMAR UJALA
सुल्तानपुर पट्टी (ऊधमसिंह नगर)। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है, लेकिन इस बीच संक्रमण से बचाओ का सामान मुहैया न कराने पर सफाई कर्मी गुस्सा उठे।
विज्ञापन
सेनिटाइजर और सुरक्षा का सामान न देने का आरोप लगाते हुए ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्र सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द समान उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
सफाईकर्मी मनोज वाल्मीकि और नितिन वाल्मीकि ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सभी लोग परेशान है। हम अपनी जान हाथ पर रखकर नगर में सफाई व सभी की मदद के लिए डोर टू डोर जा रहे है, लेकिन नगर पंचायत के अधिकारियों ने अभी तक हम कर्मियों के बचाव के लिए जूते, मास्क, ग्लव्स, सेनेटाइजर आदि सामान उपलब्ध नहीं कराया पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के ईओ जीएस सुयाल से सामान के बारे में कई बार कह चुके है, लेकिन हर बार टरका दिया, जिसको लेकर मंगलवार को ट्रंचिंग ग्राउंड में सभी ने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द सामान उपलब्ध कराने की मांग की। नगर पंचायत ईओ जीएस सुयाल ने बताया कि सभी कर्मियों को सामान दिला चुके है। और सामान मंगाया है, जिनके पास नहीं है, उन्हें दे दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed