{"_id":"5f0dff6e8ebc3e63687ea313","slug":"sabotage-in-political-leaders-house-sitarganj-news-hld3897431130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो नेता के घर में घुसकर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो नेता के घर में घुसकर की तोड़फोड़
विज्ञापन
सितारगंज में कोतवाल सलाहउद्दीन से कार्रवाई की मांग करते भाजपाई।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के वार्ड संख्या पांच भाजयुमो नेता की पत्नी ने अपने मोहल्ले के ही नौ लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपाइयों के साथ कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी।
आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके घर की खिड़की के शीशे तोड़े और उनके साथ बदतमीजी कर मारपीट की। आरोपियों ने उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। उनके शोर मचाने पर एक आरोपी ने बंदूक लहराई। पति के सौ नंबर पर सूचना देने पर आरोपी मौके से चले गए।
मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा के नेतृत्व में भाजपाई कोतवाली पहुंचे। उन्होंने भाजयुमो नेता के घर पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजयुमो नेता की पत्नी सुकरानी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर नौ लोगों पर घर में घुसकर खिड़की के शीशे तोड़ने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि उनके पति को आरोपियों से जानमाल का खतरा बना हुआ है। कोतवाल सलाहउद्दीन ने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां वरिष्ठ भाजपा नेता कमल जिंदल, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष भीमसेन गर्ग, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, मयंक अग्रवाल, आदेश चौहान, यूनुस शेख, विशाल श्रीवास्तव आदि थे।
इधर वार्ड के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर भाजयुमो नेता पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। कहा कि सोमवार की रात करीब दस बजे मोहल्ले के ही भाजयुमो नेता गालियां देने लगे। आवाज सुनकर जब वे लोग बाहर आए तो उनके हाथ में अवैध तमंचा था। इसी बीच अजय वर्मा बाजार से घर लौटकर आ रहे थे तो उन्हें रोककर कनपटी पर तमंचा सटाकर गाली गलौच कर धमकाया।
मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने घर के शीशे तोड़ दिए और कई हवाई फायर कर दहशत फैला दी। उन्होंने कोतवाल से मामले में कार्रवाई की मांग की। वहां दुर्गा प्रसाद, राधेश्याम, सोमवती, भगवान देई, शिवम रस्तोगी, अमरनाथ, कंचन चंद्रा, राजकुमारी, अंजू, विमला, कल्पना, राजेश, रामचंद्र रस्तोगी आदि थे।