{"_id":"51e5343009680081589382a082571241","slug":"rupese-floted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरे एक लाख 80 हजार की गड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरे एक लाख 80 हजार की गड्डियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपए निकालकर बैंक से बाहर आए स्टोन क्रशर के दो मुंशियों की एक लाख 80 हजार रुपए की गड्डियां नाले में क्या गिरीं, नाले की कीमत बढ़ गई। नाले में आ रही भयंकर बदबू के बावजूद मुंशियों ने हाथ डालकर गड्डियां निकालने का प्रयास किया। उधर, मुशियों को देख भारी भीड़ लग गई और सभी नाले में नोटों की गड्डियां देखने के लिए झांकने लग गए। इस दौरान 80 हजार रुपए की गड्डियां बरामद हो गई। लेकिन एक लाख की गड्डियां बरामद नहीं हुईं। बाद में बुलाए गए सफाई कर्मियों ने भी काफी दूर तक नाले की सफाई कर डाली। आशंका है कि एक लाख रुपए के 500-500 नोटाें की दो गड्डी लेकर कोई व्यक्ति फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
सोमवार को बन्नाखेड़ा रोड स्थित एक स्टोन क्रशर का मुंशी विजय पांडे और ओमप्रकाश चेक लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे। दोनों मुंशियों ने बैंक से एक लाख 80 हजार रुपए की नगदी निकाली। मुंशी ओमप्रकाश ने जैकेट के भीतर नोटों की गड्डियां रख लीं। बाहर निकलने पर जैकेट से निकल कर नोटों की गड्डियां बैंक के पास स्थित नाले में गिर गईं। आनन-फानन में मुंशियाें ने नाले में हाथ डालकर 80 हजार रुपए के नोटों की गड्डियां निकाल लीं। मुंशियों ने नाले की टूटी-फूटी स्लैबों को हटाकर अन्य गड्डियां को काफी तलाशा। लेकिन एक लाख रुपए नहीं मिले। सूचना पर एसएसआई हिमांशु पंत ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।