फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur terminal bus maps seals

रुद्रपुर टर्मिनल बस अड्डे के नक्शे पर लगी मुहर

Fri, 05 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
 Rudrapur terminal bus maps seals
कुछ ऐसा दिखेगा बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला

पूरे उत्तर भारत में अब रुद्रपुर की नई पहचान यहां पर बनाए जा रहे टर्मिनल रोडवेज बस अड्डे से होगी। टर्मिनल बस अड्डे के निर्माण की पूरी तैयारी राज्य सरकार और विभाग ने पूरी कर ली है। दिल्ली की कार्यदायी संस्था इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के आर्किटेक्ट, एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर और डीएम डा. आशीष कुमार के बीच बृहस्पतिवार को लंबी वार्ता हुई। टर्मिनल के तीन मंजिला भवन और उसमें तमाम आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था के नक्शे पर डीएम ने अपनी मुहर लगा दी है। इसमें एक वेव सिनेमा, खरीदारी के लिए मिनी मार्केट, बार, रेस्टोरेंट सहित डिस्पेंसरी और कई आधुनिक सुविधाएं होंगी। 

विज्ञापन


डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयास से सड़क परिवहन निगम रुद्रपुर और काशीपुर के बस अड्डों का आधुनिकीकरण जल्द किया जाना है। बस अड्डों को आधुनिक और सभी सुविधाओं से आच्छादित करने के लिए सीआरएस इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड नई दिल्ली के आर्किटेक्ट और सीएमडी से वार्ता की गई। 
विज्ञापन


बस अड्डे निर्माण के लिए बनाए गए नक्शे का अध्ययन बुधवार देर शाम को विकास भवन में किया गया। डीएम ने कहा कि बस अड्डे के अंदर यात्रियों को हर तरह की सुविधा मिलनी चाहिए। बस अड्डे के अंदर दोनों ओर से बसों के आने-जाने की सुविधा के साथ अंदर प्राइवेट गाड़ियों के लिए भी पार्किंग व्यवस्था हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे पर उत्तराखंड की पहचान हो इसके लिए बाहर का स्वरूप आकर्षक होना चाहिए। डीएम ने कहा कि सीआरएस इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के आर्किटेक्ट एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेेजर से भी इस संबंध में वार्ता कर लें कि सड़क चौड़ी करते समय रोडवेज परिसर पर कितनी चौड़ाई रखेंगे। उसी के अनुसार रोडवेज के अंदर कार्य किया जाए। 


रुद्रपुर के साथ कशीपुर में भी मिनी टर्मिनल बस अड्डा बनाया जाएगा। इस अवसर पर सीआरएस इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के आर्किटेक्ट राकेश लिम्पा, सीएमडी इन्द्र कुमार, मंडलीय प्रबन्धक तकनीक लेखराज सिंह, एआरएम केएस राणा उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed