{"_id":"6a948666790a6d4acc00dea8","slug":"rudrapur-stadium-team-crowned-basketball-champions-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-146393-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बास्केटबॉल में रुद्रपुर स्टेडियम की टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बास्केटबॉल में रुद्रपुर स्टेडियम की टीम चैंपियन
विज्ञापन
रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में भिड़ते खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-18 बालक वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने आरएएन पब्लिक स्कूल भूरारानी को 22-12 से हराकर खिताब जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने किया। इसमें छह टीमों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी के जरिए देश को विश्व पटल पर पहचान दिलाई, युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहां सहायक प्रशिक्षक रघुवीर सिंह विर्क, हरीश राम, प्रशिक्षक रघु कुमार रावत, सुधा जोशी समेत कई मौजूद रहे।