{"_id":"6aad908703a9d0de9400e6a2","slug":"rudrapur-shines-in-fencing-wins-11-medals-at-the-state-level-championship-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-147195-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फेंसिंग में रुद्रपुर का जलवा, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जीते 11 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फेंसिंग में रुद्रपुर का जलवा, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जीते 11 पदक
Sat, 19 Sep 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदकों की झड़ी लगा दी। देहरादून में 14 से 16 सितंबर तक हुई प्रतियोगिता में निजी स्कूल ने पांच स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य सहित 11 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यहां एक स्कूल पहुंचने पर शुक्रवार को खिलाड़ियों का स्वागत हुआ।
स्वर्ण पदक विजेता
सार्थक जैन- अंडर-14 फॉइल
वैष्णवी जिमीवाल- अंडर-14 फॉइल
मन्नत कौर - अंडर-19 फॉइल
गुंजन राजपुरोहित- अंडर-14 फॉइल
वेदांश राठौर- अंडर-19 सेबर
रजत पदक
शिविति कुमार- अंडर-19 फॉइल
कांस्य पदक
वंशिका चिलाना- अंडर-19 एपी
सार्थक गौर- अंडर-14 एपी
तनरूप कौर- अंडर-14 सेबर
युविका शाह- अंडर-14 एपी
प्रिशा शुक्ला- अंडर-14 फॉइल
--
योगासन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
रुद्रपुर। हरिद्वार में 14 से 16 सितंबर तक मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी आयोजित हुई। राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों ने पदक जीते। योग प्रशिक्षक मंजू राणा ने बताया कि अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर बालक वर्ग में उदित भट्ट और देवेश सिंह बिष्ट ने रजत पदक जीता। अंडर-19 आर्टिस्टिक सिंगल बालक वर्ग में हार्दिक सिंह बिष्ट ने भी रजत पदक हासिल किया। अंडर-19 आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग में तनिष्का सांगवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।