फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur mass housing scheme launched by CM

रुद्रपुर में सीएम ने किया जन आवास योजना का शुभारंभ

Fri, 16 Dec 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 16 Dec 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur mass housing scheme launched by CM
सीएम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के किच्छा बाइपास रोड स्थित एफसीआई गोदाम के सामने गरीबों के लिए महत्वाकांक्षी उत्तराखंड जन आवास योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस योजना को बहुत मेहनत से तैयार किया है। इस योजना से दुर्बल और निम्न आय वर्ग के लोगों को पक्की छत मिल सकेगी। 

विज्ञापन


 सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मलिन बस्तियों के नियमितीकरण का रास्ता बना लिया गया है। इसके अंतर्गत देहरादून में मालिकाना हक के पत्र बंटने भी शुरू हो गए हैं। इसके लिए 400 करोड़ का फंड बनाया गया है। इस वर्ष इसके लिए 40 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जो लोग जिस जमीन में काबिज हैं उन्हें उसका मालिकाना हक देने के लिए विस्तृत योजना बनाकर कानून में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए अभी तक 1 लाख 72 हजार श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अभी तक 62 हजार श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री रावत ने गरीबों के लिए सस्ती कीमतों पर घर दिलाने की महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की है। आने वाले दिनों में दुर्बल एवं निम्न आय वर्ग के लोगों को भी मकान मिल सकेंगे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जब से प्रदेश की सत्ता संभाली है हमेशा गरीब तबके की सबसे ज्यादा चिंता की है। 

आज प्रदेश में तमाम योजनाएं सरकार ने जनहित में संचालित की हैं। बेहड़ ने सीएम का ध्यान रुद्रपुर शहर में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण की ओर भी आकर्षित किया। सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि उत्तराखंड जन आवास योजना का शासनादेश 30 नवंबर को जारी हुआ है। प्रदेश में इसकी शुरूआत रुद्रपुर से की जा रही है। यह राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। 

इस योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 35 हजार आवास बनाए जाएंगे। लाभार्थियों का चयन डीएम की अध्यक्षता में बनाई गई समिति द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में प्रथम चरण में 1500 से 2000 पात्र लोगों को आवास आवंटन करने का लक्ष्य रखा गया है।

पूर्व विधायक महाजन को मंच पर नहीं चढ़ने दिया 
गदरपुर विधानसभा से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रेमानंद महाजन को मंच पर चढ़ने से पुलिस ने रोक दिया। इस पर उन्होंने पुलिस पर जानबूझकर मंच पर नहीं चढ़ने देने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इसके बाद प्रेमानंद महाजन कार्यक्रम स्थल से वापस चले गए। हालांकि इससे पहले मंच पर चढ़ने के लिए पूर्व विधायक नारायण पाल और अरुण शुक्ला किन्नू को भी रोका गया लेकिन वह अपनी धमक दिखाते हुए मंच पर पहुंचने में सफल रहे। 


मुख्यमंत्री जी यहां टीपी नगर बनवा दो : बेहड़
उत्तराखंड जन आवास योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी जहां जन आवास योजना बनाई जा रही है यह जमीन पहले से ही ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्रस्तावित है। इसलिए इस जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर और इसी के ठीक सामने गरीबों के लिए जन आवास को बनवाने की घोषणा कर दो। हालांकि इस पर सीएम ने अपने संबोधन में कोई घोषणा नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed