{"_id":"68f7cec7ea8e4415f308b281","slug":"rudrapur-depot-asked-for-five-new-buses-sent-proposal-to-headquarters-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-131832-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर डिपो ने मांगीं पांच नई बसें, मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर डिपो ने मांगीं पांच नई बसें, मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव
Tue, 21 Oct 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुरानी बसों के सहारे चल रहे रुद्रपुर डिपो ने पांच नई बसें देने का प्रस्ताव परिवहन निगम के मुख्यालय भेजा है। डिपो के बेड़े में वर्तमान में एक भी नई बस नहीं है। इन बसों में से 11 बसों को नीलाम करने की प्रक्रिया चल रही है।
दो साल पहले तक रुद्रपुर डिपो के बेड़े में 51 बसें थीं। इनमें से 10 कंडम बसें नीलाम कर दी गईं। इन बसों के बदले भी डिपो को एक भी नई बस नहीं मिली। वर्तमान में डिपो के बे़ड़े में 41 बस हैं। यह सभी बस वर्ष 2019-20 की हैं। अधिकतर बसें निर्धारित किलोमीटर पूरे कर चुकी हैं। बसों को आठ लाख किमी चलने के बाद कंडम घोषित करने का नियम है। कंडम हो चुकीं 11 बसों को नीलाम करने की संस्तुति की जा चुकी है। पुरानी बसों में आये दिन खराबी आ रही है।
डिपो की 11 बसों की नीलामी के बाद बेड़े में केवल 30 बस रह जाएंगी। इनमें से भी दो बस इंजन की खराबी के कारण कार्यशाला में खड़ी हैं। हर रोज छह बस रेस्ट पर रहती हैं। सड़क पर डिपो की 22 ही बसें ही चलती हैं। डिपो की यात्री परिवहन सेवा 52 अनुबंधित बसों के सहारे चल रही है।
विज्ञापन
कोट
डिपो को पांच नई बसों के आवंटन के लिए का प्रस्ताव भेजा गया है। निगम मुख्यालय स्तर पर नई बसों की खरीद होने पर डिपो को नई बस मिलने की उम्मीद है। -श्रीराम कौशल, सहायक महाप्रबंधक, रुद्रपुर डिपो