फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur College women's cricket team became champion

रुद्रपुर कॉलेज की महिला क्रिकेट टीम बनी चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur College women's cricket team became champion
ट्रॉफी के साथ विजेता रुद्रपुर कॉलेज की महिला क्रिकेट टीम। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी को नौ विकेट से पराजित कर एसबीएस डिग्री कॉलेज रुद्रपुर की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग की ओर से कपिल देव पवेलियन, एमेनिटी क्रिकेट अकेडमी रुद्रपुर में बुधवार को फाइनल मैच एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी और रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष आरपी शर्मा और कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। एमबीपीजी कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ 68 रनों का स्कोर बनाया। प्रियंका आर्य, अंजलि बिष्ट व अंजलि जोशी ने 15-15 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

एसबीएस के गेंदबाद मन्नू पपोला ने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए, नेहा, गायत्री व मुस्कान ने एक-एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसबीएस रुद्रपुर कॉलेज की टीम ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बल्लेबाज गायत्री आर्य ने 33 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि मुदिता ग्रोवर ने 23 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए। एमबीपीजी कॉलेज की टीम के लिए एकमात्र विकेट गेंदबाज अंजलि चौसाली ने लिया। मुख्य अतिथि सुभाष अरोरा ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहां पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्जुन सिंह जगेड़ा, प्रशिक्षक करिश्मा, शैलेंद्र सिंह, उत्तम रावत, लोकेश रावत, राजेश कुमार, ऋषिपाल भारती, गौरव जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed