{"_id":"57d45b414f1c1bb4613181c4","slug":"rudrapur-city-dwellers-dream-became-true","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर शहरवासियों का सच होने लगा सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर शहरवासियों का सच होने लगा सपना
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
मुख्य द्वार पर लगा टर्मिन का बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक रोडवेज बस टर्मिनल के लिए छेड़े गए अमर उजाला के अभियान से इसी माह शहरवासियों को सौगात मिलने वाली है। इसके निर्माण ने गति पकड़ ली है वहीं डिपो ने रुद्रपुर बस टर्मिनल उत्तराखंड का बोर्ड भी मुख्य गेट पर स्थापित कर दिया है। संभावना है कि इसी माह मुख्यमंत्री हरीश रावत इसका शिलान्यास करेंगे।
वर्ष 2015 के जून में औद्योगिक नगरी के जिला मुख्यालय के बस अड्डे की जर्जर हालत से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने बस अड्डे की कायाकल्प करने का संकल्प उठाया और इसे एक बड़े अभियान के रूप में चलाया। उसके सुखद परिणाम सामने आने लगे हैं। बता दें कि करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत से अपने ही स्थान पर एक आधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण शुरू हो गया है। संभावना है कि इसी माह मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इसका शिलान्यास करने आ रहे हैं।
परिवहन निगम भी इसके निर्माण की तैयारियों में जुट गया है, वहीं दिल्ली की निर्माणाधीन संस्था ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। दिल्ली की सीआरसी इंडिया प्रोजेक्ट को यह कार्य सौंपा गया है। निगम के साथ इस कंपनी का रिडेंवलेपमेंट पर करार 23 जून 2016 से लेकर 22 जून 2041 तक हुआ है। तब तक यह कंपनी रुद्रपुर बस टर्मिनल का आधुनिक निर्माण करती रहेगी। हालांकि बस टर्मिनल भवन करीब 36 माह के अंतराल तक पूरा होने की संभावना है। बस टर्मिनल भवन का नक्शा दिल्ली के आरकेटेक्ट लिम्बा एंड एसोसिएट ने तैयार किया है। जिसके भीतर खरीददारी के लिए भी बड़ी मार्केट के साथ ही शानदार रेस्टोरेंट भी खुलेंगे।
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर बस टर्मिनल के निर्माण से सबसे ज्यादा लाभ यहां पर बाहरी प्रांतों से आने वाले श्रमिकों, फैक्ट्री प्रबंधन और उद्यमियों को भी मिलेगा। वहीं सिडकुल में व्यापार की दृष्टि से आने वाले शिष्टमंडल के लिए बस टर्मिनल में न्यूनतम दर में रहने की सुविधा के साथ सामने रखने के लिए लॉकर सुविधा भी दी जाएगी। इससे बाहरी लोगों को महंगे होटलों के खर्च से छुटकारा मिलेगा। यहां से हरिद्वार, देहरादून, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए 24 घंटे बस सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रुद्रपुर बस टर्मिनल का निर्माण जल्द शुरू किया जाना है, अभी ग्राउंड लेबल पर निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली की सीआरसी कंपनी इसकी कार्यदायी संस्था है। यह बस टर्मिनल पूरी तरह से आधुनिक तौर पर बनाया जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के साथ आराम की भी व्यवस्था है। इसमें खरीददारी के लिए मार्केट भी तैयार होगा। इसके अलावा अच्छे रेस्टोरेंट का भी इंतजाम किया जाना है। इससे रुद्रपुर शहर के लोगों के साथ-साथ बाहरी यात्रियों को भी तमाम सुविधाएं बस टर्मिनल के भीतर ही उपलब्ध होंगे।
--केएस राणा, एआरएम रुद्रपुर डिपो