{"_id":"5caf8774bdec22143c036561","slug":"rudrapur-and-kucha-s-polling-parties-come-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले लौटीं रुद्रपुर व किच्छा की पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले लौटीं रुद्रपुर व किच्छा की पोलिंग पार्टियां
Thu, 11 Apr 2019 11:59 PM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की नौ विधानसभाओं में लोस चुनाव संपन्न कराने वाली पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार शाम लौटने लगी। सबसे पहले रुद्रपुर व किच्छा विधानसभा से पोलिंग पार्टियां पहुंचनी शुरू हुईं। कर्मचारियों ने बस्ते, ईवीएम व वीवीपैट मशीनें बगवाड़ा मंडी समिति स्थित स्ट्रॉंग रूम में जमा कराईं।
विज्ञापन
शाम साढ़े छह बजे से बगवाड़ा मंडी समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पोलिंग पार्टियां पहुंचनी शुरू हो गईं। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां सबसे पहले पहुंचीं। उसके बाद किच्छा, सितारगंज, गदरपुर, बाजपुर आदि विधानसभा क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियां आती रहीं।
विज्ञापन
देर शाम तक जिले के 1402 पोलिंग बूथों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने वाले 5608 कर्मचारियों के लौटने का दौर जारी रहा। कर्मचारियों ने बगवाड़ा मंडी समिति में पहुंचकर अपने बस्ते, दस्तावेज, ईवीएम व वीवीपैट मशीनें जमा कराईं, जिन्हें पुलिस व सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया।
विज्ञापन