फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ruckus in jeevan rekha Hospital 

जीवन रेखा अस्पताल में हंगामा

Fri, 01 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 01 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in jeevan rekha Hospital 
अस्‍पताल - फोटो : Amar Ujala

ऊर्जा निगम के एक ईई को दिल की एक नस 90 प्रतिशत तक ब्लाक होने तथा कभी भी हार्ट अटैक होने की बात कह रंत इलाज की सलाह दी। ईई ने आरोप लगाया डाक्टर ने उनके पूरे परिवार पर हार्ट अटैक का खौफ दिखाकर उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया। जबकि नोएडा स्थित एक अस्पताल में परीक्षण कराने पर महज 40 प्रतिशत ही नस ब्लॉक पाई गई। 

विज्ञापन


ऊर्जा निगम के ईई जसपुर विजय कुमार सकारिया ने बताया कि 28 मार्च को वह एक कैंप में थे तभी उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। वह मानपुर रोड स्थित जीवन रेखा अस्पताल पहुंचे। वहां डॉ. सोढी ने उन्हें देखा और उनका ईसीजी और ईको किया। दोनों सही होने पर उनकी एंजियोग्राफी की गई। इस दौरान डॉक्टर ने एक नस 90 प्रतिशत तक ब्लॉक होने की बात कह परिवार वालों को तुरंत बुलाने की बात की। उन्होंने काशीपुर ईई विवेक कांडपाल व अन्य अधिकारियों को बुला दिया। 
विज्ञापन


ईई ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने तुरंत इलाज (रिंग न डलवाने पर) हार्ट अटैक का खतरा बताया। ऊर्जा निगम के एसई एमआर आर्या ने दूसरे अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट से राय ली तो सभी ने ऐसा कुछ भी नहीं होने की बात कही। इस पर उन्होंने रिंग डलवाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईई सकारिया ने बताया कि जब उन्होंने रिंग डलवाने से मना कर दिया तो डॉ. सोढी कभी 80 प्रतिशत तो कभी 40 से 60 प्रतिशत नस ब्लाक होने की बात कहने लगे। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में चेक अप कराया तो नस 40 प्रतिशत से कम ब्लॉक निकली। वहां के डाक्टरों ने कहा कि दवाईयों से ठीक हो जाएगा। ईई ने आरोप लगाया कि डाक्टर उन्हें डराकर अत्यधिक बिल बनाने के फिराक में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed