फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ruckus Corporation board meeting, several resolutions

निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा, कई प्रस्ताव पास

Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ruckus Corporation board meeting, several resolutions
निगम बैठक - फोटो : amar ujala

नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामे के बीच कई प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई। इस दौरान पार्षदों ने शर्तों के अनुरूप काम नहीं होने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा लेक पैराडाइज ठेकेदार से 15 दिन के भीतर वसूली करने के प्रस्ताव को पारित किया गया। निगम की एमएनए दीप्ति वैश्य और मेयर सोनी कोली की मौजूदगी में बैठक 11 बजे शुरू हुई।  

विज्ञापन

बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर मंथन हुआ। इस दौरान 25 करोड़ 7 लाख 65 हजार व्यय का बजट पारित किया गया। साथ ही यूजर चार्ज की धनराशि में एक करोड़ की धनराशि बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव भी पटल पर रखा गया जिसे पार्षदों ने स्वीकार कर लिया। इस दौरान पार्षदों ने आगामी वर्ष में होने वाले निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में तहबाजारी, पार्किंग, स्लाटर हाउस और ठेका लाइसेंस शुल्क वसूली को स्वीकृति प्रदान की गई। तहबाजारी से 27 लाख 27 हजार की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि पार्किंग शुल्क से 30 लाख 97 हजार रुपये की आय होने का अनुमान है। इसके अलावा स्लाटर हाउस से 8 लाख 33 हजार और लाइसेंस शुल्क से  8 लाख 35 हजार रूपए की आय अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए आमंत्रित निविदाओं को भी निरस्त कर दिया गया। ठेकेदारों से पूर्व स्वीकृत दरों पर ही कार्य करने को कहा गया है। वार्ड 12 के पार्षद रजनीश ग्रोवर ने सोमवार के दिन साप्ताहिक बंदी होने के कारण पूरे वार्ड क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने का सुझाव दिया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया। इसके अलावा रोस्टर के अनुसार सफाई व्यवस्था शुरू करने के आदेश दिए गए। वहीं कार्यकारिणी एवं विकास समिति के गठन एक माह के भीतर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में निर्माण कार्य संबंधी प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखे जिन्हें पारित कर दिया गया।
विज्ञापन


लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड
रुद्रपुर। नगर निगम के निर्माण कार्य को संपादित करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ भी पार्षदों में रोष देखने को मिला। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदारों ने समय सीमा के भीतर कार्य संपादित नहीं कराए जा रहे हैं। जिस पर बोर्ड बैठक में ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed